भोपाल। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) के हॉस्टल में बुधवार को थर्ड ईयर की एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सुसाइड की वजह होम सिकनेस बताई जा रही है। सुसाइड नोट में अपने मम्मी-पापा को मिस करने की बात लिखी है। पढ़ें पूरा मामला...
- मैकेनिकल ब्रांच की छात्रा मल्ला पल्लवी का शव बुधवार दोपहर बारह बजे पंखे से लटका मिला।
- रूममेट जब क्लास से लौटकर आईं, तो घटना की सूचना हॉस्टल वार्डन को दी।
-पल्लवी मैनिट के हॉस्टल नंबर सात कल्पना चावला हॉस्टल में रहती थी।
- साथी छात्राओं के मुताबिक पल्लवी बार-बार घर जाने की इच्छा जताती थी।
- बुधवार को तबियत खराब होने की बात कहकर रूममेट के साथ क्लास में नहीं गई थी।
- मल्ला का शव लेने उसके परिजन गुरूवार को भोपाल पहुंच गए हैं।
यह लिखा सुसाइड नोट में
मल्ला आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम की रहने वाली थी। तमिल में उसने एक पेज का करीब 10 लाइनों में सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने सुसाइड की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। हालांकि उसने लिखा है कि वो मम्मी-पापा को बहुत मिस कर रही है। वो उनके बिना नहीं रह सकती है।
पापा ने चाहा वैसी पढ़ाई नहीं कर पाई
सुसाइड नोट में उसने होम सिकनेस का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि, मैं पापा-मम्मी, बहन को बहुत मिस करती हूं। सबकी बहुत याद आती है। मैं केवल दोस्तों के कहने पर पढ़ रही हूं। मेरा यहां बिल्कुल मन नहीं लगता। पापा ने जैसा चाहा, वैसा पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाई।
कल नॉर्मल लग रही थी
पल्लवी की साथी नवीना कहती है कि पल्लवी को होम सिकनेस रहती थी, लेकिन हम सभी समझाते थे कि जैसे तीन साल निकल गए, वैसे ही एक साल और निकल जाएगा। पढ़ाई में भी वह ठीक थी, कभी एक पेपर में भी बैक नहीं लगा। रात में अस्पताल से लौटने के बाद काफी देर तक पल्लवी और बाकी दोस्त हंसते-बोलते रहे। वह बिल्कुल नॉर्मल लग रही थी।
हर पोस्ट में था एक संदेश
पल्लवी फेसबुक पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी। उसकी अंतिम पोस्ट 28 सितंबर 2015 को की गई। इसमें उसने अपनी एक सहेली के साथ सेल्फी शेयर की है। तकरीबन सभी पोस्ट में उसने जिंदगी जीने का संदेश ही अपडेट किया है। एक पोस्ट में उसने आई लव यू डैड भी शेयर किया है।
रात में लो हो गया था बीपी
वार्डन ने बताया कि मंगलवार रात पल्लवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कुछ दोस्त उसे रेडक्रॉस अस्पताल ले गए। यहां पता चला कि ब्लड प्रेशर लो हो गया था। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी और लौटा दिया। उसे पहले माइग्रेन की भी शिकायत थी, जो अब ठीक हो गई थी।
आगे देखें फोटो...