भोपाल। 12 फरवरी से होने वाले भोज एडवेंचर फेस्ट के तहत होने वाली एडवेंचरस एक्टिविटी में हर पार्टिसिपेंट्स का इंश्योरेंस किया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले एडवेंचर लवर्स का एक्सीडेंटल बीमा कराया जाएगा। यह फैसला बुधवार को कलियासोत ग्राउंड पर फेस्ट को लेकर हुई मीटिंग के दौरान हुआ।
मीटिंग में भोपाल के कलेक्टर और भोपाल टूरिज्म प्रोमोशन काउंसिल के अध्यक्ष निशांत बरवरे ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। 12 फरवरी की शाम फेस्ट का उद्घाटन बाबूलाल गौर करेंगे। इस मौके पर बलून्स की प्रदर्शनी की जाएगी। फेस्टिवल के लिए खासतौर पर अहमदाबाद से एटीवी बाइक्स मंगाई है। फेस्ट से एक दिन पहले इस बाइक्स की रैली भी की जाएगी। चार पहियों वाली ये हाईस्पीड बाइक्स उबड़ खाबड़ रास्ते में भी तेजी से चलने में सक्षम हैं। फेस्ट का मुख्य आकर्षण पावर हैंग ग्लाइडर से भोपाल के आसमान की सैर भी है।
ये एडवेंचर्स भी खास
एंग्री बर्ड शेप वाला हॉट एयर बलून, 100 फीट की बंजली जंपिंग, सैग वे, बैलेन्स स्कूटर, वाॅटर रोलर, सूमो फाइट, जॉर्निंग बॉल, आर्चरी, राइफल शूटिंग, पेंट बॉल, बुल राइड, 60 फीट रिवर्स बंजली जम्पिंग, टेमोलिंग।