भोपाल। नगर निगम ने राजधानी के तीन संस्थानों को करीब साढ़े पांच करोड़ का सेवा कर नहीं जमा करने पर शुक्रवार को नोटिस जारी किया है।
नगर निगम ने तीनों संस्थानों को सेवा कर जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि तीनों संस्थान तीन दिन में सेवा कर नहीं जमा करते हैं, तो इनकी संपत्ति कुर्क कर नीलामी की जाएगी। इसी से सेवा कर की वसूली की जाएगी। जिन संस्थानों को नोटिस दिया गया है उनमें गांधी मेडिकल कॉलेज, हमीदिया अस्पताल और कमला नेहरू अस्पताल शामिल है।