भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें पुरुषोत्तम सिंह ने कैलाश रायकवार को 2-0 से, संजय अधंवान ने एके कोरी को 2-0 से, एके मेहतो ने बसंत स्वर्णकार को 2-0 से, एसके किशनिया ने जेपी गनोते को 2-0 से, अशोक शाडिल्य ने कैलाश रायकवार को 2-0 से, एके मेहतो ने विनोद चोपड़ा को 2-0 से, अंकुश शाक्य ने एस के श्रीवास्तव को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर लो.स्वा. यांत्रिकी विभाग के खेल अधिकारी और सचिव शोऐब सिद्धिकी उपस्थित रहे।