पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राज्य रूपंकर कला पुरस्कार घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल द्वारा स्थापित ललित कला पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा 10 कलाकार की श्रेष्ठ कलाकृतियों का चयन किया गया है।


आधिकारिक जानकारी के अनुसार 20 से 26 फरवरी को आयोजित अंतरराष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह के उदघाटन समारोह में इन श्रेष्ठ कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें इंदौर की ममता को देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार, नयना शेणवी, इंदौर को मुकुन्द सखाराम भाण्ड पुरस्कार, डॉ. कुसुमलता शर्मा, भोपाल को सैय्यद हैदर रजा पुरस्कार, जितेन्द्र ठाकुर भोपाल को दत्तात्रेय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार, सतीश चडार जबलपुर को जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार, नेहा सैय्यद गुना को विष्णु चिंचालकर पुरस्कार, अनिल एस. इजेरी भोपाल को नारायण श्रीधर बेन्द्रे पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त रघुराज कृष्णराव फड़के पुरस्कार के लिए भोपाल की गिरिजा हेमंत वायंगणकर, राममनोहर सिन्हा पुरस्कार के लिए भोपाल की सोनम सिकरवार तथा हसरत काज़ी इंदौर को लक्ष्मी सिंह राजपूत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।


खबरें और भी हैं...