भोपाल। क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से विस्फोटक बेचने वाले 60 साल के एक शख्स को 8 किलो विस्फोटक के साथ पकड़ा है। आरोपी हरीराम, पिता परमलाल रायसेन जिले का रहने वाला है और स्थानीय बाजार से विस्फोटक में मिलाने वाला सामान लाकर घर में विस्फोटक बनाकर बेचता था।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि एक वृद्ध आदमी झोले में विस्फोटक रखकर घूम-घूमकर खदान वालों को विस्फोटक बेचता है। पुलिस ने उसे बिलखिरिया बायपास के पास गिरफ्तार किया है। वह शख्स किसी का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिलखिरिया बायपास से उसे गिरफ्तार कर लिया। हरीराम पांचवी पास है और उसके पिता मजदूरी करते थे। वह अपने ससुराल में रहकर विस्फोटक बनाना सीखा था।