पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • भोपाल टॉकीज से डीआईजी बंगला सड़क पर डिवाइडर लगेंगे

भोपाल टॉकीज से डीआईजी बंगला सड़क पर डिवाइडर लगेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि अगले 2 माह में भोपाल टाकीज चौराहा से DIG बंगला चौराहा रोड तक डिवाइडर लगवाए जाएंगे। गौर गुरुवार को हमीदिया रोड और भोपाल टॉकीज से डीआईजी बंगला रोड का निरीक्षण कर रहे थे। विधायक आरिफ अकील, बीडीए चेयरमैन ओम यादव, वक्फ बोर्ड चेयरमेन शौकत खान, कमिश्नर नगर निगम तेजस्वी नायक, अधीक्षण यंत्री पीडब्ल्यूडी केपीएस राणा मौजूद थे।

गौर ने कहा कि सड़क के दोनों ओर की नाली बनाएं और बीच में डिवाइडर बनाएं। उन्होंने सड़क के बीच आ रहे इलेक्ट्रिक पोल हटाने के लिए कहा। गौर ने भोपाल टॉकीज और डीआईजी बंगला चौराहा को रिनोवेट कर विकसित करने का प्लान बनाने के निर्देश दिए। गौर ने भोपाल टॉकीज चौराहा के पास मकबरा और बाग की उचित देखभाल नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इनके विकास की कार्य-योजना भी तैयार करें।
खबरें और भी हैं...