पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल-२

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मप्र के होशंगाबाद जिले में एक गाय के दो मुंह के बछड़े को जन्म देने के बाद देखने वालों की भीड़ लग गई। जन्म की खबर गांव समेत पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। बस फिर क्या था, लोग अगरबत्ती समेत अन्य पूजन सामग्री लेकर बछड़े की पूजा के लिए पहुंचने लगे। हालांकि वह अधिक समय जीवित नहीं रह पाया। होने लगी पूजा...
होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील से करीब 15 किमी दूर नयागांव है। नयागांव के रहने वाले किसान मोहन यादव के घर गाय पाली हुई है।मोहन यादव ने बताया कि दोपहर को गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। इसकी खबर लगते ही गांव समेत आसपास के लाेग यादव के घर जुटना शुरू हो गए। लोगों के लिए यह कौतहूल का विषय बन गया। इसके बाद लोगों ने इसे भगवान मानकर पूजा करनी शुरू कर दी। हालांकि रात को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसे दफना दिया गया।
आगे देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...