भोपाल। स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में हर महीने आयोजित 'पब्लिक लेक्चर' की सीरीज में इस रविवार 'स्मार्ट सिटी' पर चर्चा होगी। प्रज्ञा प्रवाह के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वास्तुविस्ता के संस्थापक व स्मार्ट सिटी पर शोध कर रहे विनय श्रीवास्तव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रबंधन के प्रोफेसर हरेन्द्र मोहन मिश्रा करेंगे।
रविवार को शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कोई कोई भी शहरवासी भाग ले सकता है। भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति कार्यक्रम शुरू होने के 15 मिनिट पहले लाइब्रेरी पहुंचें।