पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आमीर्मी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को रिहर्सल के दौरान सेना के पेराग्लाइडर एक साथ दो मकान की छत पर जा गिरे। इससे सेना के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरा माजरा...
नियमित प्रैक्टिस कर रहे थे
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर की गढ़ा पहाड़ी से सेना ने दो पेराग्लाइडर उड़ाए था। यह सेना की नियमित प्रैक्टिस का हिस्सा थे। तभी अचानक किसी गड़बड़ी की वजह से गढ़ा के कोस्टा मोहल्ला में दोनों पेराग्लाइडर करीब 10 से 12 फीट की उंचाई से एक मकान की छत पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने जब इन्हें गिरते देखा, तो उन्होंने सेना के जवानों को उठाया। इसके बाद सूचना सेना को दी गई। गढ़ा थाने के टीआई रविन्द्र गौतम के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सेना के जवान उसे लेकर जा चुके थे।
अगली स्लाइड्स पर देखें संबंधित PHOTOS
खबरें और भी हैं...