भोपाल/सतना। मैहर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई। यहां से 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 3 राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दल भाजपा, कांग्रेस और बीएसपी के हैं। दो गैर-मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड दल राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।10 निर्दलीय चुनाव लड़े।
एक भी महिला उम्मीदवार नहीं...
उप चुनाव के लिए 290 मतदान केन्द्र तथा एक सहायक मतदान केन्द्र बनाया गया था। इनमें से 164 मतदान केन्द्र संवेदनशील श्रेणी के थे। विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा मतदान केन्द्र क्रमांक-125 मैहर था। इस मतदान-केन्द्र में 1325 मतदाता थे। सबसे छोटा मतदान केन्द्र क्रमांक-13 पथरादाता था। इस मतदान-केन्द्र में 261 मतदाता थे।
इतने लोग करा रहे चुनाव...
विधानसभा उप चुनाव के लिए 291 बूथ में 960 मतदान अधिकारी, 320 पीठासीन अधिकारी, 320 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाए गए थे। सीएपीएफ की 6 कम्पनी 8 फरवरी से ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य पुलिस दल के अलावा लगाई गई थीं।
इतने वोटर...
मैहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 19565 पुरुष, 1 लाख 8232 महिला मतदाता और 8 मतदाता थर्ड जेण्डर श्रेणी के थे। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 27803 मतदाता हैं। सेवा निर्वाचक मतदाताओं की संख्या 74 थी।
अगली स्लाइड्स पर देखें संबंधित PHOTOS