पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाघ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के गांव उमरानाला में शनिवार सुबह बाघिन एक घर में जा घुसी। हालांकि दो युवकों ने साहस का परिचय देते हुए कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। बाद में पेंच नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम वहां पहुंची और टाइगर को पकड़ा। पढ़िए पूरा मामला...
लोगों ने खदेड़ा था...
छिंदवाड़ा से करीब 25 किलोमीटर दूर उमरानाला गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक मादा बाघिन घुस आई। बाघिन सबसे पहले मेहबूब खान के पोल्ट्री फार्म में घुसते देखा गया। लोगों ने उसे वहां से खदेड़ा, तो उसने अपने रास्ते में आए रूपेश नामक युवक को पंजा मारकर घायल कर दिया। भीड़ से घबराकर बाघिन यहां-वहां भागती हुई थक-हारकर संतोष पवार नाम के ग्रामीण के घर में जा घुसी और एक कमरे में पड़े तख्त के नीचे जाकर बैठ गयी।
बाहर से चढ़ा दी कुंडी...
बाघिन घर के जिस कमरे में घुसी, उसके बाजू वाले कमरे में पवार की पूरी फैमिली मौजूद थी। अचानक 20-22 साल के दो युवकों प्रकाश पाल और राकेश डोंगरे ने बहादुरी दिखाकर कमरे के बाहर की कुंडी चढ़ा दी।
सूचना मिलते ही पहुंचा वन अमला...
सूचना मिलते ही सीसीएफ चितरंजन त्यागी के नेतृत्व में वन अमला फौरन गांव पहुंचा। इस बीच पेंच नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम छिंदवाड़ा के लिए निकल चुकी थी। करीब 2.30 बजे डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम उमरानाला गांव पहुंची। करीब 3.30 बजे बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज किया गया। इसके 10 मिनट बाद उसे बाहर निकाला गया।
फोटो और वीडियो : विवेक गोकलानी

अगली स्लाइड्स में देखें सबंधित PHOTOS
खबरें और भी हैं...