पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नर्मदा जयंती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। पुण्य सलिला मां नर्मदा की जयंती रविवार को मनाई जा रही है। इस मौके पर नर्मदा घाटों पर स्नान के लिए श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। होशंगाबाद में भी सुबह से घाट पर लोगों का आना शुरू हो गया। जानिए, कैसे मनाई जाएगी नर्मदा जयंती?
शाम को लेजर शो और दीपदान होगा
नर्मदा जयंती महोत्सव की शनिवार को मंगलाचरण के साथ रंगारंग शुरुआत हो गई थी। मुख्य आयोजन रविवार शाम को सेठानीघाट पर होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नर्मदा पूजन और आरती करेंगे। शाम को 5.30 बजे से जलमंच से मां नर्मदा की पूजा होगी। इसमें दूध अभिषेक और दीपदान होगा। रात में लेजर शो भी होगा। रविवार को सेठानीघाट स्थित नर्मदा मंदिर और सुभाष चौक स्थित नर्मदा मंदिर में भी जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम 5.15 बजे हेलीकॉप्टर से आएंगे। हेलीपेड एसपीएम विद्यालय परिसर में बनाया गया है। यहां से सीएम कार से सर्किट हाउस घाट जाएंगे। वहां से बोट के जरिये सेठानीघाट पहुंचेंगे। यहां वे पूजन, पाठ करेंगे। शाम 7.15 बजे वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर ने बताया सीएम दो घंटे तक रुकेंगे। इस दौरान वे सेठानी घाट पर होने वाले मुख्य आयोजन में हिस्सा लेंगे।
खबरें और भी हैं...