भोपाल। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी इनामी बदमाश है।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध हथियारों का कारोबार करने वाले गिरोह के सरगना सीहोर जिला निवासी राकेश गौर को गिरफ्तार किया है। राकेश विभिन्न अपराधों में लिप्त होने के बावजूद न्यायालय में अग्रिम जमानत लेने की फिराक में घूम रहा था। इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े तीन अन्य आरोपी रवि वर्मा, मेहरबान राजपूत और दिनेश वर्मा को पिछले दिनों ही गिरफ्तार किया था। इन्हीं की निशानदेही पर मुख्य सरगना राकेश को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी राकेश के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल भी जब्त की है। राजेश को पकड़े गए आरोपी रवि वर्मा द्वारा पांच देशी पिस्टल का आर्डर दिया गया था, जिसकी सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।