पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • हरियाणा सीखेगा मप्र से खाद्यान्न भंडारण के गुर

हरियाणा सीखेगा मप्र से खाद्यान्न भंडारण के गुर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। प्रदेश में खाद्यान्न भंडारण के लिए किए गए प्रयोगों ने अन्य राज्यों की सरकारों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यही कारण है कि हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल मप्र से भंडारण के गुर सीखने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 16 से 20 फरवरी तक मप्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा। इस दौरान ये दल मप्र के आधुनिक गोदामों और छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक वितरण प्रणाली का जायजा लेगा।

हरियाणा में पुरानी पद्धति के अनुसार गोदामों को बनाया गया है। इनमें कुछ समय के बाद अनाज सड़ जाता है, जिससे प्रदेश को नुकसान उठाना पड़ता है। मप्र में अनाज भंडारण के लिए नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया गया है, जिसके तहत अनाज के भंडारण के लिए साइलो (आधुनिक गोदाम) का निर्माण किया गया है।
गौरतलब है कि मप्र में खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए सरकार की ओर से किसानों को सुविधाओं के साथ खाद, बीज और कर्ज में रियायतें दी गई है। यही कारण है कि राज्य में फसल के उत्पादन में इजाफा हुआ है। राज्य को चौथी बार कृषि कर्मण पुरस्कार भी मिला है। वहीं भंडारण के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं। खाद्यान्न भंडारण के मामले में मप्र देश में अव्वल है, वर्ष 2014-15 में कुल भंडारण क्षमता 171 मीट्रिक टन है। बीते तीन वर्षों में भंडारण क्षमता में 65 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
खबरें और भी हैं...