पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्षद की मौत के बाद फैला तनाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पूर्व पार्षद की मौत से भड़के समर्थकों ने रविवार को भी कई वाहन में तोड़फोड़ की। मृतक पार्षद के परिजनों और समर्थकों ने अस्पताल और पुलिस सहित अस्पताल वाहन और प्रशासनिक वाहनों में तोड़फोड़ की। रीवा में तनाव है और पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

समर्थकों ने किया मंत्री का घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पूर्व पार्षद की मौत के बाद रविवार सुबह ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल संजय गांधी अस्पताल पहुंचे थे, जहां पार्षद के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया था। समर्थकों ने मंत्री से मारपीट करने वाले टीआई को सामने बुलाने की बात कही। मंत्री की बात सुने बगैर समर्थक अपनी मांग पर अड़े रहे और मंत्री की गाड़ी रोक ली। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने अस्पताल चौराहा पर लाठीचार्ज कर समर्थकों को मौके पर भगा दिया।

शव रखकर किया प्रदर्शन
अस्पताल से खदेड़े जाने के बाद भी पार्षद के परिजन और समर्थक नहीं माने। लोगों ने छोटी दरगाह के सामने शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। समर्थकों द्वारा विरोध किए जाने एवं आक्रोश के चलते कोतवाली थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच अब मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है।

ये है पूरा मामला
रीवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात पूर्व पार्षद अतीक अहमद उर्फ रॉकी की मौत से भड़के समर्थकों ने कई वाहन में तोड़फोड़ की। पार्षद के समर्थकों का आरोप है कि उनकी मौत लॉकअप में पुलिस द्वारा की गई पिटाई के कारण हुई है। क्षेत्र में तनाव बढ़ते देख एसपी संजय कुमार व आईजी डी श्रीनिवास वर्मा ने देर रात शहर में धारा 144 लागू कर दी।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...


खबरें और भी हैं...