पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, कारण अज्ञात

युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, कारण अज्ञात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। रविवार को एक युवक ने बड़े तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वीआईपी रोड से युवक ने तालाब में छलांग लगाई थी। घटना के वक्त मौके पर तैनात गोताखोरों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को एक युवक ने बड़े तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के दौरान मौके पर तैनात लोगों ने शोर मचाकर गोताखोरों को बुलाया। इससे पहले की युवक डूबता गोताखोरों ने युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।
खबरें और भी हैं...