भोपाल। आमदिनों में अपने-अपने काम में बिजी स्टूडेंट्स, प्रोफेसर्स, गेस्ट फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टॉफ मंगलवार को अलग रंग में नजर आए। सभी ने मिलकर रोचक वन मिनट गेम्स में भाग लिया, वहीं अंताक्षरी के दौरान नए पुराने गीत भी सुनाए। इस अनूठे आयोजन में लगभग पूरे कॉलेज स्टूडेंट्स ने किसी न किसी रूप में भाग लिया। यह नजारा था सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन) कॉलेज में चल रहे स्नेह सम्मेलन "उत्सव प्रिया-2016' के दूसरे दिन आओ खिचड़ी पकायें इवेंट का। डॉ. हरमीत चीमा के निर्देशन में आयोजित इस इवेंट में प्रोफेसर्स की टीम विजेता बनी।
दिनभर चला प्रतियोगिताओं का दौर
रंगोली प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता हर्बल, बिंदी और फ्री हैंड कैटेगरी में हुई। हर्बल में फूल-पत्ती का उपयोग किया तो फ्री हैंड में नेचुरल कलर्स से गणेशजी, स्कूल चले हम, सेफ इनवायरमेंट जैसे संदेश देती आकृति बनाई। रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में 39 स्टूडेंट्स ने अपने संस्मरण लिखे। वहीं, माण्डना पेंटिंग में 10 स्टूडेंट्स ने पेपर पर माण्डना आर्ट वर्क को उतारा तो कलश सज्जा में 16 स्टूडेंट्स ने कलश को सजाकर आकर्षण रूप दिया। इसी दौरान चुस्की की मस्ती प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने ठंडाई, चॉकलेट शेक बनाए। इसी तरह कुछ स्टूडेंट्स ने ब्रेड के झटके-जरा हटके में ब्रेड से बनी डिश तैयार की।
होली के रंगों से रंगा मंच
ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने मराठी, पंजाबी, साउथ इंडियन और मुस्लिम कल्चर में रंगे नजर आए। इन स्टूडेंट्स ने रैंप पर वॉक भी की। इसके बाद फागुन आयो रे थीम पर 14 स्टूडेंट्स ग्रुप ने परफार्म किया। बंजारा ग्रुप ने होलिया में उड़े रे गुलाल..., एनसीसी ग्रुप माई तेरी चूनर..., कलर्स ऑफ इंडिया ग्रुप ने देश रंगीला..., गर्ल्स मेनिया ग्रुप ने बलम पिचकारी... पर एनर्जेटिक डांस परफार्म कर माहौल को होली के रंग में रंग दिया।
आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...