पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल न्यूज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मप्र के बैतूल जिले में सोमवार को संघमित्रा एक्सप्रेस में संदिग्ध हालत में एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के शव को बैतूल स्टेशन पर उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है।
पति ने बताया बीमार थी महिला
आरपीएफ के मुताबिक बैंगलुरू से बिहार जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस में बिहार निवासी रागिनी बेंगलुरू से सवार हुई थी। जबलपुर स्टेशन निकलने के बाद अचानक उसे घबराहट होनी शुरू हो गई। बैतूल स्टेशन से कुछ दूर पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके पति ने इसकी सूचना टीसी और रेल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बैतूल स्टेशन पर उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें और भी हैं...