पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। रितु यादवदेश की पहली कमर्शियल महिला हॉट एयरशिप और दूसरी एयर बलून पायलट हैं। एडवेंचर के शौक और जुनून ने इन्हें देश के सक्सेसफुल महिलाओं की कतार खड़ा कर दिया है। पढ़ें, ऊंचाई पर मेरा आत्म विश्वास ही लोगों को डरने नहीं देता...
रितु यादव ने करियर के 15 सालों में यूके, इटली, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड जैसे देश के साथ भारत की कई शहरों में बलूनिंग की। वह इन दिनों भोज एडवेंचर फेस्ट के लिए भोपाल में हैं। वह कहती हैं कि बलून आमतौर पर करीब एक हजार फीट पर होता है। यह हवा के साथ कहीं भी उड़ता जाता है। ऐसे वक्त पैसेंजर मेरी तरफ देखते हैं। मेरा आत्मविश्वास उन्हें डरने नहीं देता। पैसेंजर्स को आसमान में इसकी सेफ्टी बताते हुए काउंसिलिंग करती हूं। अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं- आपको डर नहीं लगता? कई लोग तो यह भी कहते हैं कि लड़की होकर यह सब कैसे कर लेती हो। वाकई लड़की के लिए कुछ भी करना आसान नहीं।
कर्नल पति ने किया सपोर्ट
'मैं खुशकिस्मत थी, घर से सपोर्ट मिला। पति ने हौसला बढ़ाया। हरियाणा से हूं, स्कूल के समय से ही एडवेंचर का शौक था। एनसीसी एयर विंग में यह शौक पूरा किया। मेरे पति कर्नल मुकेश यादव ने मुझे एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहित किया। देश में ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए मैंने यूके जाकर हॉट एयर बलून पायलट का लाइसेंस लिया। हॉट एयरशिप की ट्रेनिंग स्विट्जरलैंड से ली। फिलहाल देश में कोई भी हॉट एयर शिप नहीं है। यह सिर्फ स्विट्जरलैंड में है। मेरी हॉट एयर बलून की कंपनी है जिसमें कई पायलट हैं, लेकिन शौक की वजह से गोवा, बैंगलुरु, आगरा और भोपाल में साल में एक-एक बार जरूर जाती हूं। मुझे देख बाकी लड़कियों में भी हौसला जागता होगा कि वे कुछ भी कर सकती हैं।'

चैलेंजिंग लेकिन सबसे सेफ एडवेंचर
रितु बताती हैं, बलूनिंग करते वक्त सबसे बड़ा चैलेंज हवा है, लेकिन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के इक्विपमेंट और बलून के सेफ्टी फीचर इसे सुरक्षित बनाते हैं। यह एक लाइट एयरक्राफ्ट ही है जिसके क्रू में इंजीनियर होते हैं जो टेक ऑफ से पहले इसे एग्जामिन करते हैं। 15 सालों में कभी कोई एक्सिडेंट नहीं हुआ।
आगे की स्लाइड्स में देखें photos...
यह भी पढ़ें...
खबरें और भी हैं...