पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल/रीवा। मप्र के रीवा जिले में सोमवार सुबह कुएं में गिरने युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। युवती के पिता सीएमएचओ कार्यालय में ड्राइवर हैं।
18 साल की है युवती
रीवा पुलिस के मुताबिक 18 साल की सोंधिया सोमवार सुबह अपने घर के पीछे स्थित कुएं के पास घूम रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो कुएं में गिर गई। कुआं गहरा होने और पानी ज्यादा होने से वो डूब गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब एक युवक ने सोंधिया का शव देखा तो इसकी सूचना मोहल्ले में रहने वाले अन्य लोगों को दी। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आगे देखें फोटो...
खबरें और भी हैं...