पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। मौसम एक बार फिर बदल रहा है। सोमवार को सुबह से राजधानी में बादल छाए हुए हैं। वहीं तेज हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद पारा थोड़ा गिरेगा। डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम मे तबियत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। खासकर नवजात बच्चों को हवा के संपर्क में आने से बचाना चाहिए। क्यों बदला मौसम?...
छत्तीसगढ़ से आ रही नमी
मौसम विज्ञानी ईआर चिंतलु के मुताबिक छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहां से प्रदेश में नमी आ रही है। इस कारण प्रदेश में ज्यादातर जगहाें पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। चिंतलु के मुताबिक बारिश के बाद मौसम खुलेगा तो तापमान में मामूली गिरावट आएगी और उसके बाद फिर पारा चढ़ने लगेगा। यह बदलाव एक से दो दिन में होगा, इसलिए डॉक्टरों के मुताबिक इसका असर स्वास्थ्य पर भी पढ़ सकता है।
बाहर खाने से बचें, वाटर इंटेक अच्छा रखें
डॉक्टर आरके तिवारी के मुताबिक बारिश के बाद अचानक पारा गिरने और फिर बढ़ने से वायरल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस दौरान बाहर का खाना खाने से बचें। मौसम ठंडा हो और कफ बढ़े तो गरारे करें और जैसे ही मौसम गर्म होने लगे, ठोस खाने की बजाय लिक्विड ज्यादा लें। ताकि डीहाइड्रेशन न हो।
सोमवार को कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान?
शहरतापमान(डिग्री सेल्सियस)
भोपाल13
इंदौर10
ग्वालियर12.1
जबलपुर13.6
खजुराहो9.1