पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल१

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल। रातीबड़ इलाके में रविवार देर रात एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार सिद्धार्थ खरे की मौत हो गई। उनकी मां कमलेश्वरी खरे यूपी पुलिस सर्विस में हैं। बेटे की मौत की खबर लगते ही वे भोपाल आईं और शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। पढ़ें, कैसे हुआ हादसा?...
थर्ड ईयर का छात्र है सिद्धार्थ
हादसे में चार छात्र घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज बंसल अस्पताल में चल रहा है। रातीबड़ पुलिस के मुताबिक एनएलआईयू का थर्ड ईयर का छात्र सिद्धार्थ खरे साथी छात्र मोहित देसाई के साथ रातीबड़ इलाके में रविवार देर रात हॉन्डा सिटी कार में घूम रहा था। इसी दौरान कांग्रेस विधायक अजय सिंह की कोठी के पास एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में छात्रों की कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार का एक हिस्सा दूसरे पेड़ से फिर टकराया और कार अजय सिंह की बॉउंड्रीवाल से जा टकराई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। एनएलआईयू लॉ की पढ़ाई के मामले में देश के सबसे अच्छे शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है।
एंबुलेंस दोनों छात्रों को लेकर बंसल अस्पताल पहुंची। हालांकि तब तक सिद्धार्थ की मौत हो चुकी थी। वहीं उसके साथी मोहित को वेन्टीलेटर लगाया गया है। 21 साल का सिद्धार्थ मूलत: झांसी का रहने वाला था। भोपाल में वो एनएलआईयू के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां कमलेश्वरी खरे यूपी में आईपीएस हैं और वर्तमान में वहां क्राइम ब्रांच में हैं।
आगे देखें फोटो...