- Hindi News
- (बिजनेस,ए)पन्ना में हीरों की नीलामी : बिके ८.१ करोड़ के हीरे व्यापारियों ने छोटे हीरों पर दिया जोर, प
(बिजनेस,ए)पन्ना में हीरों की नीलामी : बिके ८.१ करोड़ के हीरे -व्यापारियों ने छोटे हीरों पर दिया जोर, पर बड़े हीरों को फिर नहीं मिले खरीदार
भास्कर न्यूज नेटवर्क7छतरपुर
मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित एनएमडीसी की मझगवां हीरा खदान में बुधवार को हीरों की नीलामी हुई। इस नीलामी में ८.१ करोड़ रुपए के हीरे बिके। नीलामी में पन्ना के साथ ही मुंबई, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। इनका अधिक जोर १ से १० कैरेट तक के छोटे और मझोले हीरे खरीदने पर रहा। लेकिन १५ कैरेट से बड़े हीरे खरीदने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। खदान में दो साल पहले मिले अब तक के सबसे बड़े हीरे को इस बार भी कोई खरीदार नहीं मिला। यह हीरा जैम क्वालिटी में ३७.६८ कैरेट आकार का है।
एनएमडीसी के एजीएम संजय कुमार कोचर ने बताया कि नीलामी में ६,२०१ कैरेट हीरों की नीलामी हुई। मुंबई से आए व्यापारी मनोज कुमार ने बताया कि १३ कैरेट का जैम क्वालिटी का एक हीरा सबसे महंगा बिका है। एनएमडीसी को इसकी कीमत ५.१० लाख रुपए मिली। वहीं, २२ कैरेट के एक हीरे को कम कीमत मिली। क्वालिटी अच्छी होने से व्यापारियों ने इसके लिए अधिक बोली नहीं लगाई। यह ३.३० लाख रुपए में बिका।