पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूर की मौत में ठेकेदार और कर्मचारी पर केस

मजदूर की मौत में ठेकेदार और कर्मचारी पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. भमौरी इलाके में बन रही एक निर्माणाधिन बिल्डिंग पर बिजली फिटिंग का काम करने वाले एक मजदूर को करंट लगने से मौत हुई थी। इस घटना में पुलिस ने जांच की तो ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने सुरक्षा उपकरण के अभाव में मजदूर से काम करवाने की बात को लेकर ठेकेदार और उसके एक कर्मचारी पर केस दर्ज किया है।
विजय नगर पुलिस के अनुसार हादसा भमौरी इलाके में जबलपुर मोटर्स द्वारा बनाई जा रही बिल्डिंग में हुआ। ५ सितंबर को बिल्डिंग में बिजली फिटिंग का काम कर रहे २५ वर्षीय मजदूर संदीप पिता लखन लाल निवासी चित्रहार नगर खजराना की करंट लगने और सीढिय़ों से गिर जाने के कारण मौत हो गी थी। हादसे में विजय नगर पुलिस ने जांच की तो पाया कि संदीप को लाइट फिटिंग का काम ठेकेदार लीलाधर पाठक निवासी विजय नगर ने दिया था। लेकिन इस कार्य के लिए ठेकेदार ने कोई सुरक्षा उपकरण उसे नहीं दिए थे। इस कारण उसे करंट लगा और उसकी जान चली गई। मामले में ठेकेदार लीलाधर पाठक के साथ उसके एक कर्मचारी पुरुषोत्तम मिस्त्री पर पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया है।