पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कचरा फैलाने पर १७ संस्थानों के बनाए चालान

कचरा फैलाने पर १७ संस्थानों के बनाए चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। नगर निगम ने कचरा मामले में हाईकोर्ट की फटकार के बाद कचरा और गंदगी के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.एस. वर्मा ने बताया शनिवार को पलासिया क्षेत्र में गंदगी कचरा फैलाने व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
निगम फूड इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करते हुए चाय, पोहा, चायनीज, वेजीटेबल शॉप सहित 17 संस्थानों के खिलाफ गंदगी फैलाने पर चालानी कार्रवाई की। इधर मार्केट रिमूवल विभाग ने भंवरकुआं में लक्की प्लाजा स्थित दुकान से फर्नीचर जब्त किया, जो अतिक्रमण में था।
इसी तरह सुंदरम काम्पलेक्स से 2 ठेले व एक काउंटर जब्त किया। इसी तरह की कार्रवाई जंजीरावाला चौराहे पर भी की गई। नगर निगम आवारा पशुओं के खिलाफ भी मुहिम चलाने जा रहा है।