- Hindi News
- पैर हटाने की बात पर माल में युवक को चाकू घोंपा
पैर हटाने की बात पर माल में युवक को चाकू घोंपा
इंदौर. पैर हटाने की मामूली सी बात पर मल्हार मेगा माल में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाला और दूसरे पर हमला बोल दिया। बीच बचाव में युवक का भाई बीच में आया तो चाकू उसे लगा और वह घायल हो गया। घटना से माल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विजय नगर पुलिस के अनुसार घटना मल्हार मेगा माल में देर रात को हुई। २३ वर्षीय घायल सोहेल निजामी ने बताया वह अपने भाई व दोस्तों के साथ माल के कार्निवाल में था। तभी एक युवक से उसका पैर हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होते ही युवक ने गाली गलौज शुरु की। इस पर सोहेल का भाई बीच में आया तो बदमाश ने उस पर चाकू खोल लिया। चाकू देखते ही सोहेल ने उसका हाथ पकड़ा तो उसे हाथ में गंभीर चोट लगी। चाकूबाजी होने से माल के कार्निवाल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों की शिकायत लेकर पुलिस मामले में जांच कर रही है।