वैज्ञानिक सीपी त्रिवेदी
इंदौर। इंदौर पुलिस विभाग और साइबर सेल इन दिनों एक वैज्ञानिक की आश्चर्यजनक शिकायतों को लेकर परेशान है कि आखिर उनकी समस्याओं का निराकरण कैसे किया जाए? अफसरों से लेकर सांसद तक शिकायत की गई है कि उन पर आत्माओं ने हमला कर दिया है।
देश-विदेश में ख्याति और अपने काम के लिए सम्मान कमा चुके वैज्ञानिक सीपी त्रिवेदी की शिकायतों को लेकर पुलिस महकमा और इसका साइबर सेल यह तय नहीं कर पा रहा है कि वह करे तो क्या करे।
त्रिवेदी का कहना है कि तंत्र-मंत्र की एक विशेषज्ञ को उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से समझाते हुए कहा था आत्माओं के अस्तित्व को वे नहीं मानते। त्रिवेदी का दावा है कि बस उन्हें यही चैलेंज महंगा पड़ गया है। उनकी गतिविधियां अब इन्हीं आत्माओं द्वारा संचालित हो रही हैं। वे यह भी कह रहे हैं कि उनका मेल आईडी तक आत्माओं के कब्जे में है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर पढि़ए क्या है वैज्ञानिक की शिकायतें और क्या कर रही है पुलिस....
ये भी पढ़ें -