पीडि़त छात्रा
इंदौर, उज्जैन। महिला पीसीआर ने इंदौर के एक युवक को पकड़कर नीलगंगा पुलिस के हवाले किया है। युवक पर आरोप है कि उसने सुभाषनगर की एक छात्रा से पहले
फेसबुक पर दोस्ती कर उसे फंसाया फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब वह अश्लील फोटो खींचकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।
शनिवार को पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद उसका मेडिकल कराया। शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 16 सितम्बर तक रिमांड पर भेज दिया गया है। रविवार को पुलिस टीम उसे इंदौर स्थित घर भी लेकर जाएगी, जहां से अन्य सामान मिलने व जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।
सुभाषनगर निवासी एम.कॉम फाइनल की छात्रा ने बताया करीब तीन साल पहले उसकी धार के प्रतीक पिता भेरूलाल उपाध्याय (23) हाल मुकाम सुदामानगर इंदौर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। प्रतीक के शादी का झांसा देने पर वो उसकी बातों में गई। इसका फायदा उठाकर प्रतीक ने उससे कई बार ज्यादती की और
मोबाइल-लैपटॉप से अश्लील फोटो ले लिए।
प्रतीक डेढ़ साल से फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर मारपीट कर रहा था। उसने छात्रा से 50 हजार रुपए और सोने की चेन भी छीन ली। परेशान होकर छात्रा ने एक महीने पहले पीसीआर प्रभारी आराधना रायकवार को शिकायत की थी। मामले में टीआई एमएस परमार ने बताया प्रतीक पर ज्यादती, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया है।
आरोपी ने कहा छात्रा ने खुद भेजे थे फोटो
प्रतीक ने बताया वो निजी कार्यक्रमों में इवेंट मैनेजर का काम करता है। छात्रा से उसकी दोस्ती थी लेकिन उसने छात्रा के फोटो नहीं खींचे और रुपए भी नहीं लिए। छात्रा ने खुद अश्लील फोटो एसएमएस से पहुंचाए थे। कुछ समय पहले छात्रा के अन्य युवकों से संबंधों का पता चलने पर उसने उससे दूरी बनाई तो उसे फंसा दिया।
पार्टी के बहाने बुलाकर पकड़ा
एसआई रायकवार ने बताया प्रतीक चालाक है। उसे पकड़ने के लिए चार घंटे से तैयारी कर रखी थी। छात्रा ने उसे बहाने से मेघदूत होटल बुलवाया लेकिन वह नहीं आया। दोपहर ३ बजे प्रतीक ने छात्रा को देवासगेट बुलाया। छात्रा स्कूटी से गई, उसके पीछे टीम लगी रही। जैसे ही प्रतीक उससे मिला हमने पकड़ लिया। पकडा़ने पर वह छात्रा से शादी की मिन्नत करने लगा। उससे जब्त मोबाइल में छात्रा की अश्लील तस्वीरें मिली हैं।
सोशल साइट पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री डालना गंभीर अपराध है। लोग इसका सावधानी से उपयोग करें और सोशल साइट के जरिए किसी के साथ कोई अपराध हुआ हो तो वो तुरंत शिकायत करे।'' अनुराग,एसपी, उज्जैन
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखिए मामले से जुड़ी अन्य तस्वीरें....