पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग क्लास पढऩे जा रही छात्रा को बस ने मारी टक्कर, मौत

कोचिंग क्लास पढऩे जा रही छात्रा को बस ने मारी टक्कर, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. बीआरटीएस पर तेज रफ्तार में दौड़ रही एक बस ने कोचिंग जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। छात्रा उछलकर कई फीट दूर गिरी और उसे सिर व पीठ में गंभीर चोट आई।
तत्काल लोगों ने उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन घंटे उपचार के बाद छात्रा की मौत हो गई। इधर टक्कर मारने वाली बस का चालक गाड़ी सहित भाग निकला।

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार मृतका 23 वर्षीय प्रतिभा पिता हुकुमचंद नामदेव है। प्रतिभा मूल रूप से बढ़वानी की रहने वाली है। सुबह 7.30 बजे वह अपने गुरुकुल होस्टल से निकलकर पैदल बीआरटीएस रेलिंग पार कर कृष्णा ट्यूटोरियल्स पढऩे के लिए जा रही थी। तभी तेज रफ्तार में कोई बस आई और उसे टक्कर मार कर चली गई। घायल छात्रा को कुछ राहगीर ने सड़क पर तड़पते देखा तो तत्काल उसे ऑटो रिक्शा से एमवायएच पहुंचाया।

- बड़वानी से बदहवास आए माता-पिता
छात्रा प्रतिभा के हादसे की खबर मिलते ही उसके गुरुकुल होस्टल की सभी छात्राएं एमवायएच पहुंच गई। उसकी हालत देख उसके साथ रहने वाली छात्राओं की आंख से आंसू टपकने लगे। तत्काल छात्राओं ने इंदौर में रहने वाले उसके छोटे भाई विकास नामदेव को फोन किया और माता-पिता को सूचना दी। मौसेरे भाई प्रकाश शर्मा ने बताया प्रतिभा के पिता बड़वानी के एक स्कूल में शिक्षक हैं। मां अल्पना नामदेव उसके हादसे की खबर से बदहवास हो गई थी। परिवार में प्रतिभा की तीन और बहनें हैं।

- स्कूल बस या फिर उपनगरी, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के करीब ३ घंटे बाद भंवरकुआ पुलिस एमवायएच पहुंची। पुलिस को लोगों ने बताया प्रतिभा को किसी बस ने टक्कर मारी है ऐसा कुछ लोगों ने उन्हें बताया। कोई स्कूल बस बता रहा था तो कई उपनगरीय बस। पुलिस ने कुछ स्थानों से सीसीटीवी फुटेज भी लिए लेकिन उसमें घटना स्थल स्पष्ट नहीं आया।