इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एमरल्ड हाइट्स स्कूल के पीछे एक वृद्ध की दो हिस्सों में कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखने के लिए इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। एमरल्ड हाइट्स स्कूल के पिछले हिस्से में पशु चराने गए एक युवक को वृद्ध का दो हिस्सों में कटा शव दिखा तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों ने पुलिस को बताया।
टीआई कमलेश शर्मा ने बताया कि वृद्ध की उम्र 60 साल के करीब की है। कपड़ों से वह मजदूर वर्ग का दिख रहा है। उसके कपड़ों की तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला है। उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रही हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल भेजा है। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वृद्ध ने आत्महत्या की है या हादसे वश वह ट्रेन से कटा है। मामले में जांच कर रहे हैं।