- Hindi News
- जू में शावक की मस्ती, धूप के लिए अस्पताल से बाहर आया
जू में शावक की मस्ती, धूप के लिए अस्पताल से बाहर आया
इंदौर. करीब डेढ़ सप्ताह पहले चिड़ियाघर में जन्में मादा व्हाइट टाइगर अंतिम बचे शावक को अब जीवित रखने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। रविवार को धूप निकली तो उसे प्रबंधन अस्पताल से बाहर लाया। धूप में रखा। उसने भी मस्ती की। हालांकि मां का दूध नहीं मिलने के कारण वह कमजोर है। उसे बकरी का दूध दिया जा रहा है। लेकिन प्रबंधन ने तय किया है कि कम से कम एक माह उसे और डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। अगर इतना समय वह जीवित रहा तो उसके बचने की संभावना बढ़ जाएगी। फिलहाल डॉक्टर रोजाना उसका चेकअप कर रहे हैं। वह अभी सामान्य स्थिति में नहीं है। धूप मिलने से उसके शरीर में ठंड कम होगी। सर्दी से भी वह परेशान है।
दरअसल मादा व्हाइट टाइगर ने चार बच्चों को जन्म दिया था। इसमें से तीन की मौत हो गई थी। उन्हें मां ने दांत गढ़ाकर घायल कर दिया था। लेकिन चौथे बच्चे को जू प्रबंधन ने अंतिम समय में मां से अलग कर लिया था। उसे जू के अस्पताल में ही रखा गया है। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है और धीरे-धीरे उसकी हालत सुधर रही है।