इंदौर. ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 8 से 10 अक्टूबर तक इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है। इस समिट में उद्योगपतियों को तो बुलाया ही जा रहा है, लेकिन अब शासन स्तर पर तय किया गया है कि इसमें किसानों को भी बुलाया जाए।
शासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का कहना है कि मूल रूप से अभी भी हमारा प्रदेश और देश खेती पर ही निर्भर है। खेती अच्छी होती है तो प्रदेश में विकास दर भी उन्नति पर होती है। वैसे भी प्रदेश में खेती की विकास दर पूरे देश में सर्वाधिक है और यह लगातार दो डिजिट में बनी हुई है। इसलिए तय किया गया है कि समिट में किसानों की भागेदारी तय की जा रही है। किसानों को चिन्हित करने के लिए कृषि विभाग को कहा गया है, खासतौर से जिन्होंने आर्गेनिक व अन्य खेती को तवज्जो दी जाएगी, इससे वह निवेशकों को बता सके।