पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुस्सैल हाथी मोती को दीवाली पर मिलेगा नया घर, बेहोश कर ले जाएंगे नए पिंजरे तक

गुस्सैल हाथी मोती को दीवाली पर मिलेगा नया घर, बेहोश कर ले जाएंगे नए पिंजरे तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय के गुस्सैल हाथी मोती को इस दीवाली तक नया घर यानी नया पिंजरा मिल जाएगा। पिंजरे का काम तेजी से चल रहा है। एक एकड़ जमीन पर पिंजरा बन रहा है। खास बात यह है कि उसे बेहोश कर नए पिंजरे तक ले जाया जाएगा। उसे आधा बेहोश किया जाएगा ताकि वह खुद चलकर वहां तक पहुंच सके। उसे ट्रेंक्यूलाइजर के जरिये आधा बेहोश किया जाएगा। दरअसल कुछ दिन पहले उसने आधी रात को खूब उत्पात मचाया था। पहले उसने अगले पैरों की जंजीर तोड़ दी थी। फिर गुस्से में अपने ही पिंजरे का शेड उखाड़ दिया था। सुबह उसे ट्रेंक्यूलाइजर के जरिये बेहोश किया गया था, तब कहीं जाकर शेड हटाने का काम शुरू हो पाया था। तब से अब तक कर्मचारी डरे हुए हैं।

चंपा से मिलने की खातिर तोड़ी थी जंजीर

सवाल यही उठ रहा है कि आखिर मोती ने जंजीर कैसे तोड़ी। प्रबंधन इस बारे में पता लगा लिया है। पता चला है कि रात को वह सौ रहा था लेकिन अचानक उसकी नींद खुली और वह चंपा के पास जाने लगा। लेकिन जब वह जंजीर के कारण उस तक नहीं पहुंच सका तो गुस्से उसने जंजीर तोड़ दी।