पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर प्लान की पहली किस्त जल्द मिलेगी, जू के म्यूजियम में रखेंगे जानवरों के नाखून और बाल

मास्टर प्लान की पहली किस्त जल्द मिलेगी, जू के म्यूजियम में रखेंगे जानवरों के नाखून और बाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय के मास्टर के प्लान के दोनों चरणों को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी के बाद पहली किश्त के 3 करोड़ रुपए जल्द मिलना तय है। कहा जा रहा है कि दीवाली बाद कभी भी यह राशि दी जा सकती है। ऐसे में संभावना है कि 35 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट पर अगले साल एक जनवरी से काम शुरू हो जाएगा। मास्टर प्लान के तहत पूर्ण रूप से विकसित करने में 20 साल का वक्त लगेगा। पहले चरण में ही एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें शेर, तेंदुआ, हाथी और हिप्पोपोटोमस जैसे जानवरों के नाखून, बाल,सिंग, दांत और शरीर के अन्य अंग रखे जाएंगे।

ऐसे बनेगा नया चिड़ियाघर
- पुराने चिड़ियाघर की 17 एकड़ जमीन पर सभी जानवरों के लिए जंगल जैसे बड़े पिंजरे बनाए जाएंगे।
- एक भी जानवर छोटे पिंजरे में नहीं रहेगा। सभी पिंजरों में लाईटिंग, पानी के कुंड और धूप- बारिश से बचने के लिए शेड बनाए जाएंगे।
गेट से घुसते ही लगेगा कि जानवरों के संसार में आ गए

जू में मास्टर प्लान के तहत भव्य गेट बनाया जाएगा, जिस पर शेर-तेंदुए की तस्वीरें होंगी। इसके अलावा 100 से ज्यादा सांपों की क्षमता वाला स्नेक हाऊस बनेगा। आकर्षक एक्वेरियम(मछलीघर) और कांच घर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा एक इंफर्मेशन सेंटर भी डेवलप होगा। यहां आने वाले हर दर्शक को सभी जानवरों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी।