पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के ३० पुलिसकर्मी इंदौर में होंगे सम्मानित

प्रदेश के ३० पुलिसकर्मी इंदौर में होंगे सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. पुलिस कार्यप्रणाली के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीस पुलिसकर्मियों को रविवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री बाबूलाल गौर रहेंगे। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलावा विशेष तौर पर पूर्व डीजीपी बीएसएफ प्रकाश सिंह भी मौजूद रहेंगे।

आईजी विपिन माहेश्वरी ने बताया इंटेलीजेंस कलेक्शन, साइबर क्राइम, कम्युनिटी पुलिसिंग, बहादुरी, ट्रैफिक मैनेजमेंट, लॉ एंड ऑर्डर, इन्वेस्टिगेशन तथा इनोवेशन के क्षेत्र में प्रदेश के जिलों से पुलिसकर्मियों में से ३० का चयन किया गया। इनमें इंदौर, छतरपुर, ग्वालियर, गुना, कटनी, खंडवा, बालाघाट, बुरहानपुर, भोपाल, शिवपुरी, डिंडोरी, अशोकनगर, बड़वानी व सतना के आरक्षक से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के अफसरों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा म.प्र. पुलिस और फीनिक्स इवेंट मीडिया ग्रुप द्वारा सामाजिक प्रगति का आधार और पुलिस सुधार विषय पर परिचर्चा होगी। इसमें प्रकाश सिंह विशेष उद्बोधन देंगे।