इंदौर. प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर रविवार दोपहर इंदौर आएंगे। वे 1.15 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे कई मुद्दों पर बात करेंगे।
एसपी ओपी त्रिपाठी ने बताया गृहमंत्री इसके बाद जेल का दौरा भी करेंगे। इस दौरान जेल में हुई अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उनके साथ आईजी विपिन माहेश्वरी, डीआईजी राकेश गुप्ता, एसपी के साथ अन्य अफसर भी होंगे। जेल में हुई अर्जुन त्यागी की हत्या और नानगुरू के बेटे जितेंद्र अवस्थी द्वारा सुपारी किलिंग को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान अफसरों की मिलीभगत को लेकर भी चर्चा की जाएगी। डीजी जेल सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस मामले में चार अफसरों को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है। रात में पुलिस ने जितेंद्र अवस्थी को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।