पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगने वाली संस्था संचालकों के घर पहुंची पुलिस

ठगने वाली संस्था संचालकों के घर पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. दो भाइयों ने लोन और बचत योजना देने के नाम पर एक संस्था खोली। इसमें दर्जनों सदस्य बनाए लेकिन किसी को भी इनाम नहीं खुला और ना रुपए मिले। लोगों ने आईजी से शिकायत की इस पर पुलिस ने संस्था के खिलाफ केस दर्ज किया। रविवार सुबह 11.30 बजे एरोड्रम पुलिस की टीम तिरुपति नगर स्थित संचालकों के घर पहुंची। परिजन से पूछताछ की जा रही है।
एरोड्रम पुलिस ने इस मामले में जय गणेश मित्र मंडल संस्था के कैलाश चौहान और केसर चौहान के खिलाफ म.प्र. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम २००० की धारा ६ के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मोनिका, सुमित, अमन, प्रदीप, श्याम, धापुबाई, सुनील, सोहनलाल व कमल निवासी भोलेनाथ कॉलोनी ने इस संस्था की शिकायत की थी। उन्होंने बताया दोनों आरोपी भाई है और संस्था का दफ्तर तिरुपति नगर में है। उन्होंने २००८ से संस्था के सदस्य बनाना शुरू किए। इसमें कहा गया कि ६०० रुपए महीना जमा कराना होगा। हर महीने लकी ड्रा खुलेगा, जिसका भी नाम आया उसे हीरो सीडी डीलक्स दी जाएगी। अगर २५ महीने तक ड्रा नहीं खुला तो ३८ हजार रुपए अंत में दिए जाएंगे। संस्था ने दर्जनों सदस्य बना लिए लेकिन किसी को भी इनाम नहीं मिला और ना ही बाद में रुपए दिए गए। संचालकों ने धमकाकर सभी को भगा दिया। दोनों की तलाश की जा रही है।