इंदौर. आपराधिक गतिविधियों एवं 25 पुलिस एक्ट में जब्त किए गए वाहनों की निलामी करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। सोमवार को लसूडिय़ा थाना पुलिस अपने थानों की निलामी करेगी।
टीआई नरेंद्र सिंह गहरवार ने बताया 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों की 15 सितंबर को थाना परिसर में ही निलामी की जाएगी। ये निलामी अनुविभागीय दंडाअधिकारी के नेतृत्व में बोली लगाकर की जाएगी। इस दौरान थाने में बोली लगाने के लिए 12 बजे से नि लामी का कार्य शुरु होगा। बोली लगने के निर्धारित समय बाद किसी भी वाहन पर कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी और कब्जा बोली लगाने वाले मालिक का ही रहेगा।