पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कट्टा व कारतूस ले जा रहा बदमाश चेकिंग में पकड़ाया

कट्टा व कारतूस ले जा रहा बदमाश चेकिंग में पकड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कट्टा व जिंदा कारतूस लेकर घूम रहे एक बदमाश को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
सदर बाजार टीआई एस एस यादव ने बताया कि बदमाश का नाम लखन पिता धन्नालाल कुर्मी निवासी कुमार खाड़ी है। उसके कब्जे से पुलिस को एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस मिले हैं। टीआई यादव ने बताया लखन बाणगंगा थाने का कुख्यात बदमाश है। इस पर वहां चार आपराधिक मामले हैं। उन्होंने बताया कल पोलो ग्राउंड पर चेकिंग अभियान चलाया गया था तभी लखन बाइक से वहां से गुजरा। जवानों ने रोका तो वह भागने लगा। इस पर उसे पीछा कर दबोचा तो तलाशी में उसके पास से कट्टा निकला है।