पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधार दिए रुपए मांगे तो महिला को मारी हॉकी

उधार दिए रुपए मांगे तो महिला को मारी हॉकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. उधार रुपए वापस मांगने पर एक युवक ने महिला को हॉकी से पीट दिया। महिला ने युवक के खिलाफ विजय नगर पुलिस को शिकायत दर्ज की है।

पुलिस को छोटी भमौरी में रहने वाली टीना पति मनीष यादव ने बताया वह रेडीमेड कपड़ों का काम करती है। डेढ़ माह पूर्व जूना रिसाला में रहने वाले संदीप लोधी को परिचय होने के कारण 20 हजार रुपए उधार दिए थे। कुछ दिन पूर्व संजय से रुपये वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। शुक्रवार को नशे में धूत होकर घर आया और मेरे साथ मारपीट कर मुझे पैर में हॉकी मार दी। जिससे घुटने में चोट आई है। मामले में विजय नगर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ मारपीट करने व धमकाने का केस दर्ज किया है।