पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मछली व्यापारी से मारपीट कर १ लाख व माल लूटा

मछली व्यापारी से मारपीट कर १ लाख व माल लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवास से इंदौर आ रहे एक मछली के व्यापारी को बदमाशों ने रास्ते में रोका और लूट लिया। व्यापारी के मुताबिक घटना ग्राम सनावदिया के पास हुई।

व्यापारी अनिल कहार ने बताया कि उनका मछली बेचने का कामकाज है। रविवार को वह अपनी मारुति कार से मछली लेकर इंदौर में बेचने के लिए आ रहे थे। तभी ग्राम सनावदिया पर एक बालक कार के सामने आया और गाड़ी से टकराने का नाटक किया इसी दौरान कुछ अन्य लोग भी आए और हादसे का बोलकर मारपीट करने लगे। बदमाशों ने मेरी कार में रखी मछलियां और एक लाख रुपए कैश लूट लिए और मारपीट कर भाग निकले। घटना की सूचना मैंने खुड़ैल पुलिस को की तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया घटना स्थल पूछकर कम्पैल पुलिस चौकी को शिकायत करने का बोल दिया। मामला की शिकायत कम्पैल चौकी के जवानों को घटना बताई तो वे मुझ पर ही शक करने लगे। इधर पुलिस का कहना था कि घटना की तस्दीक कर रहे हैं।