पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन हजार लोगों ने किया १८ लाख नवकार महामंत्र का जाप

तीन हजार लोगों ने किया १८ लाख नवकार महामंत्र का जाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तीन हजार लोगों ने किया 18 लाख नवकार महामंत्र का जाप)
इंदौर. संतों का सान्निध्य, एक साथ गूंजते मंत्रोच्चार। हर कोई भक्ति के रंग में रंगा हुआ मंत्रोच्चार का जाप करता हुआ। संतों के प्रवचन और गूंजते जयघोष।

यह नजारा था रविवार को बॉस्केटबॉल का। सुबह 9 बजे यशोभद्रसूरीश्वर और पीयूषभद्रसूरीश्वर के सान्निध्य में मंगलाचरण से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद सभी ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप शुरू किया। दो घंटे चले आयोजन में 18 लाख से ज्यादा नवकार महामंत्रों का जाप हुआ। तीन हजार से ज्यादा लोग आयोजन में शामिल हुए। संतों के प्रवचन भी हुए। उन्होंने कहा नवकार मंत्र महामंत्र है, इसमें बहुत शक्ति हैं। श्री अर्बुद गिरिराज जैन श्वेतांबर तपागच्छ उपाश्रय ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम का समापन स्वामी वात्सल्य के साथ हुआ।