पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो मुंह वाले सांप को घर में पालकर रखा था

दो मुंह वाले सांप को घर में पालकर रखा था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. ग्राम पिवड़ाय में एक व्यक्ति के पास से वन विभाग ने दो मुंह का सांप मृत अवस्था में बरामद किया है। विभाग को सूचना मिली थी कि एक घर में दो मुंह का सांप पाला जा रहा है, उसे बेचने के लिए आरोपी जगह-जगह संपर्क कर रहा है। विभाग ने घेराबंदी कर उसके ठिकाने पर कार्रवाई की तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे दबोच लिया गया।
रेंजर आरआर बिलगैया के मुताबिक आरोपी अंबाराम पिता शोभाराम के पास से लाल रंग का करीब तीन किलो वजनी सांप मिला है। इसे दो मुंह का सांप भी कहा जाता है। आरोपी की पत्नी सांप की देखभाल करती थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जिला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।