पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैदराबाद से इंदौर आई महिला का एयरपोर्ट पर बेग चोरी

हैदराबाद से इंदौर आई महिला का एयरपोर्ट पर बेग चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. इंडिगो फ्लाइट से हैदराबाद से इंदौर आई एक महिला का एयरपोर्ट से बेग चोरी हो गया। महिला ने मामले में एरोड्रम थाने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार घटना एयरपोर्ट पार्किंग की है। सुभाष नगर में रहने वाली विद्या पति अंकित जैन ने बताया वह फ्लाइट से इंदौर आई थी तभी एयरपोर्ट की पार्किंग में ट्रॉली से बेग उतारकर गाड़ी में रख रही थी। इस दौरान उनका एक बेग ट्रॉली में रह गया था। २० मिनट बाद उन्हें ख्याल आया तो वे बेग लेने वापस पहुंची। देखा तो ट्रॉली से कोई बेग चुरा ले गया। मामले में एरोड्रम पुलिस विद्या जैन के पति अंकित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है।