पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य सचिव ने डीआरपी लाइन में किया जिम्नेशियम का उद्घाटन

मुख्य सचिव ने डीआरपी लाइन में किया जिम्नेशियम का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. डिस्ट्रीक पुलिस लाईन में रविवार को मध्य प्रदेश शासन के खेल विभाग के मुख्य सचिव वी के सिंह ने पुलिस के जिम्नेशियम का उद्घाटन किया। खेल भवन में बना ये जिम्नेशियम अत्याधुनिक मशीनों से सज्जित है। इसे विभाग के हर जवान सेहत बनाने के लिए निशुल्क उपयोग कर सकेगा।
आईजी विपिन माहेश्वरी ने बताया पुलिस लाइन में ये जिम्नेशियम पुलिस अधिकारी व कर्मचारी दोनों के लिए रहेगा। इसमें अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। पुलिस विभाग में जवानों की ड्यूटी काफी लंबी होती है ऐसे में वे अपने स्वास्थ्य को ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे सभी जवानों को फीट रहने के लिए ये जिम्नेशियम काफी कारगर साबित होगा। यहां शीघ्र ही विशेष ट्रेनर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर जवान चुस्त व तंदरुस्त रहे और ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा कर सके।