(इसी नीम के पेड़ से निकल रहा है दूध।)
इंदौर/मंदसौर. यदि ऐसा पता चले कि किसी पेड़ से दूध निकल रहा है तो हर कोई उस जगह को देखने के लिए उत्सुक होगा। कुछ ऐसा ही हो रहा है मंदसौर के मिड इंडिया क्षेत्र में। मिड इंडिया के समीप नीम के पेड़ से एक सप्ताह से लगातार दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है। पेड़ से दूध निकलने की जानकारी मिलने पर लोग पेड़ के नजदीक पहुंचकर यह पदार्थ चख रहे हैं। महिला शानू पाटीदार, आशा, कुसुम उज्जवल ने बताया इसका स्वाद नारियल के पानी जैसा है।
यह लिक्विड जाइलम फ्लोयम नामक पदार्थ : पीजी कॉलेज वनस्पति शास्त्र प्राध्यापक सीएल निगवाल ने बताया मानसून सीजन के अंत में अकसर यह स्थिति देखने को मिलती है। पेड़ से निकलने वाला यह लिक्विड जाइलम फ्लोयम नामक पदार्थ है। जहां से पानी निकल रहा है वहां निश्चित रूप से टहनी रही होगी। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया अधिक होने से पेड़ की पत्तियों में भी ग्लूकोज की मात्रा बनती है। जो स्वाद में मीठी होती है। वैसे इसके सेवन से कोई नुकसान नहीं है।
आगे की स्लाइड पर देखें तस्वीरें....