इंदौर. आवारा पशुओं का आज शहर की हर गली, मोहल्ले के साथ ही प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर कब्जा है। इसे लेकर हाईकोर्ट से लेकर सभी जनप्रतिनिधि भी नाराजगी जता चुके हैं। 8 से 10 अक्टूबर तक शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने जा रही है। इसके लिए शहर में तीन हजार निवेशक शामिल होने जा रहे हैं। शहर में वह घूमेंगे और करोड़ों रुपए निवेश की बात भी करेंगे।
इसे लेकर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करो। शहर में जहां देखो आवारा पशु नजर आ रहे हैं और इससे समिट में आने वाले मेहमानों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इन पशुओं को लेकर कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने भी हाल ही में बैठक ली थी, जिसमें निगम अधिकारियों को टीम बनाकर स्थान चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में पशुपालकों पर धारा १४४ भी लगाने की बात चल रही है।