पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होलकर कॉलेज के पास बॉटनीकल गार्डन क्यों नहीं है?

होलकर कॉलेज के पास बॉटनीकल गार्डन क्यों नहीं है?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एक तरफ होलकर साइंस कॉलेज नेक के दौरे की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ बड़ी खामियां उसके लिए परेशानी का कारण बन रही है। लगातार खराब रिजल्ट पर सवाल उठने के बाद अब ६ साल पहले बीआरटीएस में टूट चुके बॉटनीकल गार्डन को दोबारा क्यों नहीं बनवाए जाने पर भी प्रबंधन को नेक के समक्ष जवाब देना पड़ेगा।

34 एकड़ जमीन पर विकसित इस कॉलेज में बॉटनी के 500 से ज्यादा छात्र हैं। डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्टाफ है। यूजीसी का भी नियम है कि बॉटनी विषय शुरू करने या जारी रखने के लिए बॉटनीकल गार्डन होना जरूरी है। उसमें कोर्स की संख्या और छात्रों की जरूरत के हिसाब से पौधे भी होना चाहिए। लेकिन होलकर कॉलेज के छात्रों को फिलहाल सिर्फ थ्योरी के भरोसे कोर्स पूरा करना पड़ रहा है।

यूनिवर्सिटी का भी यही हाल, जमीन रह गई गार्डन उजड़ गया : देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के पास भी बॉटनीकल गार्डन नहीं है। आईआईपीएस परिसर के समीप स्थित उसका सालों पुराना बॉटनीकल गार्डन पूरी तरह उजड़ चुका है। पहले हर साल 50 हजार रुपए बजट इसके लिए दिया जाता था लेकिन अब उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है।