पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएससी २०१२ : इंटरव्यू के सिलेक्ट हो चुके १५० प्रतिभागी पहुंचे पीएससी, हंगामा

पीएससी २०१२ : इंटरव्यू के सिलेक्ट हो चुके १५० प्रतिभागी पहुंचे पीएससी, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अभ्यर्थियों ने पीएससी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया।)
 
इंदौर. पीएससी 2012 मुख्य परीक्षा पास कर इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हो चुके 150 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सोमवार को पीएससी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। इनका कहना था कि महज कुछ प्रतिभागियों की गड़बड़ के कारण सैकडों अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में आ जाएगा। सभी का कहना था परीक्षा निरस्त करने के बजाय जल्द ही हमारे इंटरव्यू की तारीख तय की जाए। ताकि हम अपना भविष्य बना सके। जिस तरह व्यापमं के पीएमटी घोटाले में आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई, वैसे ही इसमें भी की जाए। जो अभ्यर्थी निर्दोष् हैं,उनका करियर क्यों तबाह हो। इंटरव्यू के लिए चयनित हो चुके अभ्यर्थियों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे सुप्रीम कोर्ट तक भी जाएंगे। सभी ने कहा कि पीएससी प्रबंधन जल्द इंटरव्यू की तारीख घोषित करे, अन्यथा हम सभी विकल्पों पर विचार करेंगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।

क्या है मामला : इस परीक्षा का परचा लीक होने की सूचना के बाद एसटीएफ द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में यह बात साबित भी हो गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर पीएससी यह परीक्षा निरस्त करने की तैयारी में है। 400 पदों के लिए चूंकि 1100 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हो चुके हैं, इसलिए वे अब खुलकर मोर्चा खोल चुके हैं।